दिल्ली

Delhi: आनंद विहार में नए फ्लाईओवर को मिलेगी रफ्तार, परियोजना में अड़चन बने पेड़ हटाने की मिली मंजूरी, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में सड़क परिवहन परियोजनाओं के लिए बाधा बन रहे पेड़ों को हटाने की अनुमति मिल गई है। नंद नगरी-गगन सिनेमा फ्लाईओवर और अप्सरा बॉर्डर-आनंद विहार फ्लाईओवर के बीच स्थित पेड़ों को हटाने का निर्णय लिया गया है।

Image

आनंद विहार के नए फ्लाईओवर को मिलेगी रफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi News: दिल्ली में सड़क परिवहन परियोजनाओं के लिए पेड़ों को हटाने की अनुमति मिलने से बड़ी राहत मिली है। नंद नगरी-गगन सिनेमा फ्लाईओवर के बीच आ रहे पेड़ों को हटाने की मंजूरी के बाद, अब अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच बने फ्लाईओवर पर भी पेड़ों को हटाने की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही, बारापुला फेज-तीन एलिवेटेड कॉरिडोर के बीच आ रहे पेड़ों को भी जल्द हटाने की उम्मीद है। इससे दो साल से रुकी विकास परियोजना को गति मिलेगी। हालांकि, हटाए जाने वाले पेड़ों के स्थान पर नए पेड़ लगाने के बारे में अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है, लेकिन यमुना पुश्ता और गढ़ी मेढू में पेड़ लगाने की संभावना जताई जा रही है।

एक पेड़ के नुकसान पर लगाए जाएंगे 10 नए पौधे

दिल्ली सरकार की वृक्ष प्रत्यारोपण नीति 2020 के तहत, विकास कार्यों के दौरान 80 प्रतिशत पेड़ों का प्रत्यारोपण अनिवार्य है। इसके अलावा, एक पेड़ के नुकसान पर 10 नए पौधे लगाने का प्रावधान भी है।

पेड़ों के कारण इन परियोजनाओं में हुई देरी

पेड़ों के कारण बारापुला फेज-3 और नंद नगरी गगन सिनेमा परियोजनाओं में दो साल की देरी हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार अदालत द्वारा बनाई गई समिति के सामने अपना पक्ष रख रही है। हाल ही में, एलजी वीके सक्सेना ने नंद नगरी-गगन सिनेमा जंक्शन पर 27 पेड़ों के प्रत्यारोपण और कटाई को मंजूरी दी है। पीडब्ल्यूडी को वन विभाग के आदेश का इंतजार है, जिसके तहत पेड़ों को प्रत्यारोपित किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article