नई दिल्ली से जीतने के बाद यमुना नदी का विकास बना प्रवेश वर्मा की प्राथमिकता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट पर जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। अपने पैतृक गांव पहुंच कर प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना नदी का विकास उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की है। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा ने रविवार, 9 फरवरी 2025 को यमुना नदी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि यमुना नदी तट का विकास उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और आप पर यमुना नदी को लेकर चुनाव से पहले कई सवाल उठे थे। यमुना की सफाई और गंदगी को लेकर अक्सर आप से सवाल किए गए। नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी के विकास को प्राथमिकता बताई।

parvesh verma

नई दिल्ली सीट जीतने के बाद यमुना नदी का विकास बना प्रवेश वर्मा की प्राथमिकता

यमुना नदी बीजेपी की प्राथमिकता

बता दें कि नई दिल्ली सीट पर जीत हासिल करने के बाद प्रवेश वर्मा अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे और अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद संवाददाताओं से कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा की है और सड़कों की हालत खराब है। वर्मा ने कहा, "यमुना नदी तट का पुनरुद्धार हमारी प्राथमिकताओं में होगा।"

End of Feed