दिल्ली

DTC बस की चपेट में आईं बाइकें और कार, एक की मौत, बाल बाल बचे बस सवार-Video

दिल्ली के रोहिणी में डीटीसी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक कार समेत कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Image

DTC बस की चपेट में आई बाइक और कार

Photo : Twitter

दिल्ली: रोहिणी में शनिवार को एक डीटीसी बस ने कई वाहनों में टक्कर मार दी है, जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई। इसके अलावा दो घायल बताए जा रहे हैं। सड़क किनारे खड़े कई दुपहिया वाहन और कार क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

एक व्यक्ति के मरने की खबर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी इलाके में डीटीसी बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हुई है। इस हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच से सामने आया है कि डीटीसी बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। फिलहाल, बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो में देखिए मौत का तांडव

सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले बस एक कार को टक्कर मारती है, जो उसी दिशा में जा रहे ई रिक्शा से टकराती है, जिससे ई रिक्शा सड़क पर ही पलट जाता है। उधर, कार टक्कर लगने से उल्टा साइड में हो जाती है और बस उसे कई बार ठोकर मारती है। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़ी बाइकों को रौंदती हुई आगे बढ़ जाती है। खै गनीमत रही कि बाइकों के आसपास ज्यादा लोग नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि पुलिस ने की है। शेष एक घायल का इलाज जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article