दिल्ली में मायापुरी पुल की एक लेन 30 दिन के लिए बंद, जानें एक महीने की एडवाइजरी

दिल्ली के मायापुरी फ्लाईओवर का एक हिस्सा अगले एक महीने तक बंद रहेगा, क्योंकि यहां मरम्मत कार्य चलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली के मायापुरी फ्लाईओवर से गुजरने वालों के लिए बड़ा अपडेट है, क्योंकि फ्लाईओवर का एक हिस्सा अगले एक महीने तक बंद रहने वाला है। इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है, तो बता दें कि मायापुरी फ्लाईओवर पर आज से मरम्मत का काम शुरू हो रहा है, जिस वजह से एक हिस्सा बंद रहेगा। आज से अगले 30 दिन तक नारायणा से राजा गार्डन तक मायापुरी फ्लाईओवर का एक हिस्सा बंद रहेगा।

mayapuri flyover

फाइल फोटो।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

इसका असर ट्रैफिक पर पड़ेगा, जिसे देखते हुए सर्विस रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है। साथ ही इसका असर रिंग रोड के ट्रैफिक के अलावा हरि नगर, राजा गार्डन, मायापुर औद्योगिक क्षेत्र के ट्रैफिक पर पड़ेगा। बताया गया है कि यह रूटीन कार्य है। पहले एक हिस्से पर काम होगा, फिर दूसरे हिस्से पर काम शुरू होगा, ताकि ट्रैफिक पर ज्यादा असर नहीं पड़े।

End of Feed