दिल्ली

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में फायरिंग, बाइक सवार आरोपियों ने चलाई गोली; जांच शुरू

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बाइक सवार आरोपियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक इंवेस्टिगेशन की टीम पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। अभी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने कितनी राउंड गोली चलाई है।

कब हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, यह घटना गोविंदपुरी थाना इलाके के रविदास मार्ग की है, जहां गुरुवार रात तकरीबन 9:30 से 10 बजे के बीच फायरिंग की घटना हुई है। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसमें वह घायल हो गया। साथ ही इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं, मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि गुरुवार की रात साढ़े नौ से 10 के बीच एक बाइक पर दो लोग सवार थे। वह आए और आइसक्रीम बेचने वाले पर गोलीबारी की और मौके से फरार हो गया। घटना में आइसक्रीम बेचने वाले के सिर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article