दिल्ली

दिल्ली में मायापुरी पुल की एक लेन 30 दिन के लिए बंद, जानें एक महीने की एडवाइजरी

दिल्ली के मायापुरी फ्लाईओवर का एक हिस्सा अगले एक महीने तक बंद रहेगा, क्योंकि यहां मरम्मत कार्य चलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

दिल्ली के मायापुरी फ्लाईओवर से गुजरने वालों के लिए बड़ा अपडेट है, क्योंकि फ्लाईओवर का एक हिस्सा अगले एक महीने तक बंद रहने वाला है। इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है, तो बता दें कि मायापुरी फ्लाईओवर पर आज से मरम्मत का काम शुरू हो रहा है, जिस वजह से एक हिस्सा बंद रहेगा। आज से अगले 30 दिन तक नारायणा से राजा गार्डन तक मायापुरी फ्लाईओवर का एक हिस्सा बंद रहेगा।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

इसका असर ट्रैफिक पर पड़ेगा, जिसे देखते हुए सर्विस रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है। साथ ही इसका असर रिंग रोड के ट्रैफिक के अलावा हरि नगर, राजा गार्डन, मायापुर औद्योगिक क्षेत्र के ट्रैफिक पर पड़ेगा। बताया गया है कि यह रूटीन कार्य है। पहले एक हिस्से पर काम होगा, फिर दूसरे हिस्से पर काम शुरू होगा, ताकि ट्रैफिक पर ज्यादा असर नहीं पड़े।

देख लें रूट

इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नारायणा से राजा गार्डन की ओर जाने वाले लोगों को फ्लाईओवर के बगल से सर्विस रोड इस्तेमाल करने को कहा है। इसके बाद फिर मायापुरी से लाल बत्ती चौक की ओर जा सकते हैं। हालांकि, इस रूट पर जाम बढ़ने की संभावना है। इसलिए कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर ही वैकल्पिक मार्ग को चुनें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article