दिल्ली

LG बोले-राज निवास के रेनोवेशन पर 15 करोड़ के खर्च की बात गलत, मेरा आवास सभी के लिए खुला है

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 1, 2023, 10:20 AM IST

Operation Sheeshmahal : चैनल ने अपने 'ऑपरेशन शीशमहल' में अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर कई खुलासे किए हैं। चैनल ने बताया है कि केजरीवाल ने अपने बंगले को रेनोवेशन में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। यहां तक कि घर में लगे पर्दों की कीमत आठ लाख रुपए तक है। चैनल के खुलासों के बाद आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बैकफुट पर हैं।

Operation Sheeshmahal : दिल्ली के उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने कहा कि है राज निवास आम लोगों के लिए खुला हुआ है और कोई भी आकर उसे देख सकता है। दरअसल, आम आदमी पार्टी का आरोप है कि राज निवास के रेनोवेशन (सौंदर्यीकरण) में 15 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। AAP के इस आरोप का उप राज्यपाल ने खंडन किया। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में कहा कि इस तरह की कोई राशि खर्च नहीं हुई है। रेनोवेशन में 15 करोड़ रुपए के खर्च की बात कहना गलत है।

राज निवास सभी के लिए खुला-एलजी

चैनल के 'शीशमहल' खुलासे पर एलजी ने सीधे तौर पर प्रतिक्रिया तो नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल के आवास पर हुए रेनोवेशन से जुड़ी फाइलों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। एलजी ने कहा कि राजनिवास सभी के लिए खुला है। रविवार को वहां एक कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ों लोग शरीक हुए।लोगों ने जरूर देखा होगा कि वहां पर कैसा रेनोवेशन हुआ है। राज निवास में हुए काम को कोई भी आकर देख सकता है।

चैनल के खुलासे के बाद बैकफुट पर AAP

बता दें कि चैनल ने अपने 'ऑपरेशन शीशमहल' में अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर कई खुलासे किए हैं। चैनल ने बताया है कि केजरीवाल ने अपने बंगले को रेनोवेशन में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। यहां तक कि घर में लगे पर्दों की कीमत आठ लाख रुपए तक है। चैनल के खुलासों के बाद आम आदमी पार्टी और केजरीवाल बैकफुट पर हैं। AAP के नेताओं को जवाब देते नहीं बन रहा है।

कहां खर्च हुए 45 करोड़

केजरीवाल के शीशमहल को बनाने में जो 45 करोड़ रुपये लगाए गए, अब उसमें भी गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। क्यों लोगों के मन में संदेह आ रहा है कि 45 करोड़ कैसे खर्च किए जा सकते हैं। इसकी एक सीधी वजह तो ये है कि 8-8 लाख के पर्दे लगा दिए गए, 4-4 लाख की टॉयलेट सीट लगा दी गईं, 3-3 करोड़ के मार्बल लगा दिए गए। लेकिन हमने केजरीवाल के बंगले से जुड़े सरकारी डॉक्यूमेंट्स की जब और पड़ताल की तो ये भी पता चला कि एक्सट्रा कॉस्ट के नाम पर करोड़ों का पेमेंट बिल में एड किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article