Delhi News: दिल्ली के नेब सराय में एक नॉर्थ ईस्ट युवती के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने युवती को नौकरी और शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया, जिसके बाद उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने उसपर शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने उसे लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा और उसपर खौलती दाल फेंक दी। जिसके बाद उसे कमरे में बंद करके वहां से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। युवती के शरीर पर 20 जगह चोट के निशान मिले हैं।पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नॉर्थ ईस्ट युवती के साथ शारीरिक शोषण (सांकेतिक फोटो)
फेसबुक हुई दोस्ती की शुरुआत
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि फेसबुक से के माध्यम से वह पारस नाम के व्यक्ति की दोस्त बनी, जो दिल्ली का रहने वाला है। जब युवती ने उसे अपनी जॉब के बारे में बताया तो उसने युवती को दिल्ली आने को कहा और उसे जॉब दिलाने की बात भी कही। 10 जनवरी को युवती दिल्ली आई। जिसके बाद पारस उसके साथ खानपुर में रहने लगा। जहां उसने कई बार युवती के साथ शारिरिक संबंध बनाए। इस दौरान उनके बीच शादी को लेकर भी बात हुई। लेकिन जब 30 जनवरी को युवती ने उसपर शादी का दवाब डाला तो आरोपी ने उसे अपना हैवान रूप दिखाया।
5 घंटे तक तड़पती रही युवती
आरोपी ने युवती को पहले लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा, जिसके बाद गैस पर चढ़ी दाल को उठाकर युवती के ऊपर फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा और हाथ झुलस गया। जिसके बाद उसे कमरे में बंद होकर आरोपी फरार हो गया। युवती करीब 5 घंटे तक कमरे में तड़पड़ती रही। जिसके बाद किसी के सूचना देने पर पुलिस वहां पहुंची और युवती को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उसे सतबरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
