आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका मंगेशपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। Accuweather के अनुसार आज दोपहर में दिल्ली का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात को तापमान 7 डिग्री रह सकता है। वहीं, नोएडा में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को नोएडा में आसमान साफ रहने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दोपहर के तीन बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। हल्की-फुल्की बंदे गिरने से मौसम नम होता जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शाम आते-आते मौसम और खराब हो सकता है।
सर्द हवाएं कब तक चलेंगी
दिल्ली-एनसीआर में 8 फरवरी को भी सर्द हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा। यहां 10 फरवरी तक शुष्क और बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले कुछ दिन तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 12 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं भी कमजोर पड़ जाएंगी। जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
