दिल्ली

शुक्रवार को पानी के लिए तरस जाएंगे दिल्ली के कई इलाके, 12 घंटे तक नहीं होगी आपूर्ति

दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी शुक्रवार 20 सितंबर को 12 घंटे तक पानी नहीं आएगा। इसलिए हमारी तो आपको सलाह है कि आज ही पानी की व्यवस्था कर लें और शुक्रवार को पानी सोच-समझकर ही खर्च करें।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को नहीं आएगा पानी

Photo : Twitter

नई दिल्ली : लागातार हो रही बारिश के चलते भले ही दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हों। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में कल यानी शुक्रवार 20 सितंबर को 12 घंटे तक पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने यह जानकारी दी है। जिन इलाकों में शुक्रवार को 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी उनके नाम हम यहां नीचे बता रहे हैं।

इस संबंध में जारी बयान के मुताबिक प्रभावित इलाकों में सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, ओल्ड एवं न्यू राजेंद्र नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, छावनी क्षेत्र के कुछ हिस्से तथा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के तहत आने वाले कुछ के इलाके एवं दक्षिण दिल्ली के इलाके शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ‘डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक, सिविल लाइंस के परिसर में चंद्रावल वाटर वर्क्स से निकलने वाली 500 मिलीमीटर व्यास वाली राइजिंग मेन में लीकेज की मरम्मत के चलते चंद्रावल वाटर वर्क्स के बंद रहने के कारण 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से 12 घंटे तक चंद्रावल वाटर वर्क्स से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।’

बयान में कहा गया है कि मरम्मत कार्य के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी और इसलिए प्रभावित इलाकों के निवासियों को पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह दी जाती है। बयान के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मदद की मांग पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

PTI

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article