Delhi: कार ब्लास्ट मामले में NIA ने पकड़ा अहम आरोपी, कश्मीर ले जाकर आतंकी नेटवर्क की पहेली सुलझाने की कोशिश जारी

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की जांच में एनआईए ने एक अहम गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद मीर पर धमाके की लॉजिस्टिक सपोर्ट और योजना में शामिल होने का आरोप है। एजेंसी अब उसे कश्मीर ले जाकर पूरे आतंकी नेटवर्क की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।

Delhi News: दिल्ली में 10 नवंबर को लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की जांच में एनआईए को एक और अहम सुराग मिला है। एजेंसी ने जिस आमिर राशिद मीर को हाल ही में गिरफ्तार किया है, उसे अदालत में पेश करने के दौरान रिमांड नोट में कई गंभीर बातें कही हैं। कोर्ट ने एनआईए की मांग पर आमिर को 10 दिन की एजेंसी हिरासत में भेज दिया है। एनआईए के रिमांड नोट के मुताबिक, 24 वर्षीय आमिर राशिद मीर पुलवामा के संबोर इलाके का रहने वाला है और उसे उस प्रमुख आरोपी उमर उन नबी का सहयोगी बताया गया है, जिसके आत्मघाती हमले में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।

The blast took place near the Red Fort Metro station on November 10 (Photo: PTI)

10 नवंबर को हुआ था लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका (फोटो: PTI)

ब्लास्ट और लॉजिस्टिक सपोर्ट में आमिर की भूमिका

एजेंसी का कहना है कि धमाके के लिए इस्तेमाल की गई कार की व्यवस्था कराने में आमिर की भूमिका सामने आई है। रिमांड नोट में कहा गया कि धमाके का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में दहशत फैलाना, भारत की एकता और संप्रभुता पर चोट करना और राजधानी दिल्ली को दहला देना था। चार्जशीट में दर्ज सेफ हाउस का का जिक्र करते हुए एनआईए ने कहा है कि उसी ठिकाने पर I-20 कार और विस्फोटक सामग्री को छिपाया गया था। कार ब्लास्ट की तैयारी और लॉजिस्टिक सपोर्ट में आमिर की भूमिका की जांच की जा रही है।

End of Feed