दिल्ली

Delhi Blast: आतंकी उमर मोहम्मद था एक शू बॉम्बर! धमाके के लिए अपनाया ये तरीका...लाल किला ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा

आतंकी उमर मोहम्मद एक शू बॉम्बर हो सकता है। अमोनियम नाईटेट के साथ TATP एक्सपोजिसव का भी इस्तेमाल किया गया है। TATP के ट्रेसेस ब्लास्ट स्पॉट पर टायर और शूज से भी बरामद किए गए है। जैश के आतंकियों ने भारी तादात में TATP इक्क्ठा कर रखा था। बड़े धमाके की प्लानिंग के लिए इस बात की भी तस्दीक हुई है।

Image

लाल किला ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा

Delhi Blast Case Update: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा जैश के आतंकी उमर मोहम्मद पर हुआ है। लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जहां मामले की जांच चल रही थी, जिसमें अब सुरक्षा एजेंसियों के पुख्ता सूत्रों के हवाले से एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि आतंकी उमर मोहम्मद एक शू बॉम्बर हो सकता है।

शूट बॉम्बर का अर्थ?

सुरक्षा एजेंसियों को ब्लास्ट स्पॉट से उमर मोहम्मद की i20 कार में ड्राइविंग सीट के नीचे के राइट फ्रंट टायर से एक शूज बरामद हुआ है। इस शूज में एक मेटल जैसा सामान मिला है। अब तक जांच में जो सामने आया वो ये कि इसी मेटल की मदद से ब्लास्ट को अंजाम दिया गया है।

वहीं, TATP के ट्रेसेस ब्लास्ट स्पॉट पर टायर और शूज से भी बरामद किए गए है। जैश के आतंकियों ने भारी तादात में TATP इक्क्ठा कर रखा था। बड़े धमाके की प्लानिंग के लिए इस बात की भी तस्दीक हुई है।

TATP एक्सपोजिसव का इस्तेमाल, 20 लाख रुपए दिए

अमोनियम नाईटेट के साथ TATP एक्सपोजिसव का भी इस्तेमाल किया गया है। ऐसा लाल किला ब्लास्ट में चल रही जांच में सामने आया है, जहां इस बात की पुष्टी भी की गई। अब तक की जांच में यह बात पुख्ता हो गई है की दिल्ली ब्लास्ट की साजिश के लिए 20 लाख रुपए गिरफ्तार लेडी डॉक्टर शाहीन के जरिये ही माड्यूल को दिए गए थे।

फ्लाइट को उड़ाने के लिए 2001 में हुई असफल कोशिश

बताया गया कि जांच एजेसियों को कार में पीछे की सीट के नीचे के हिस्से में भी विस्फोटक होने के सबूत मिले हैं। बता दें कि दिसंबर 2001 में पेरिस से मियामी जा रही अमेरिका एयरलाइंस की फ्लाइट में रिचर्ड रीड नाम के एक शू बॉम्बर ने अपने जूतों में खतरनाक विस्फोटक TATP से धमाका करने की असफल कोशिश की थी। ठीक वही पैटर्न पर उमर मोहम्मद ने एक शु बॉम्बर बनकर इस ब्लास्ट को अंजाम दिया होगा, ऐसा अब तक की तफ्तीश में यह सबूत मिले हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article