New Year 2025 Weather Forecast For 7 Days: नए साल पर बिहार में शीतलहर का कहर, यूपी-दिल्ली में गलन भरी ठंड, जानें अगले 7 दिन का मौसम

Weekly Weather Forecast, आने वाले सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान, Delhi, UP, Rajasthan Agle 7 Dino Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में नया साल की शुरुआत सर्द हवाओं के साथ होने वाली है। फिलहाल उत्तर भारत में गलन भरी ठंड पड़ रही है। तापमान में भी गिरावट लगातार देखी जा रही है। आइए जाने कि अगले 7 दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

New Year 2025 Weather Forecast For 7 Days: उत्तर भारत में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के बीच होने वाला है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, पंजाब जैसे राज्यों में सर्द हवाएं चल रही हैं। साल 2025 के आगमन का जश्न भी शीतलहर के साथ ही मनाया जाएगा। दिल्ली और यूपी में नए साल पर ठंडा दिन रहने के आसार हैं। वहीं बिहार में सर्द हवाएं ठंड को बढ़ाएंगी। हरियाणा और पंजाब में भी ठंड का सितम जारी है। आज भी दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे जर्ज किया गया। आज हरियाणा का नारनौर और पंजाब का बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा। आइए जानें कि अन्य राज्यों में अगले सात दिन मौसम का कैसा हाल रहने वाला है:

new year weather

फाइल फोटो

दिल्ली में सर्द हवाओं का सितम

दिल्ली में आज की सुबह का मौसम बहुत सर्द महसूस हुआ। दिन में भी ठंड का एहसास बरकरार रहा। हालांकि दिल्ली का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। आज राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। नए साल के पहले दिन यानी बुधवार को दिल्ली की सुबह मध्यम कोहरे के साथ हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर सर्द दिन रहने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। अगले दिन राजधानी में ऐसा ही मौसम रह सकता है। साथ ही देर रात और सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा भी चाया रह सकता है। जिसके बाद 4 जनवरी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 4 से 6 जनवरी के दौरान अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

End of Feed