आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए MCD की बड़ी पहल, द्वारका-बिजवासन में बनेंगे नए डॉग शेल्टर होम

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। द्वारका और बिजवासन में नए शेल्टर बनाए जाएंगे। निगम आवारा कुत्तों के लिए भोजन स्थल बनाने, नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज करने तथा नए केनेल निर्माण की दिशा में काम कर रहा है।

Delhi News: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद एमसीडी ने आवारा और खूंखार कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नई पहल शुरू की है। निगम ने मौजूदा शेल्टर होम की क्षमता को दोगुना करने और नए डॉग शेल्टर सेंटर बनाने की योजना बनाई है। फिलहाल एमसीडी के पास लगभग 4,000 कुत्तों को रखने की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर 8,000 करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए द्वारका और बिजवासन में नए डॉग शेल्टर सेंटर बनाए जाएंगे।

Stray Dogs - iStock

सांकेतिक फोटो (iStock)

फीडिंग पॉइंट्स बनाने की प्रक्रिया शुरू

एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों के साथ इन स्थलों का जायजा किया। इस दौरान आवारा कुत्तों की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई और शेल्टर सेंटरों के निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। शर्मा ने बताया कि निगम ने आवारा कुत्तों के लिए भोजन स्थल (फीडिंग पॉइंट्स) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए दिल्ली सरकार से सहयोग भी मांगा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक उपसमिति का भी गठन किया गया है।

End of Feed