एयरपोर्ट सा सजेगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अप्रैल से शुरू होगा काम; आसपास के इलाकों में बनेंगे 7 फ्लाईओवर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देश के हर हिस्से के लिए ट्रेनें चलती हैं। यात्रियों के भारी दबाव के कारण सुविधाएं कम पड़ जाती हैं। अब सरकार ने यहां एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। पुनर्निमाण कार्य अप्रैल से शुरू हो सकता है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने इसके लिए 2469 करोड़ रुपये का टैंडर जारी किया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दिल्ली का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां से देश के लगभग हर हिस्से के लिए ट्रेनें चलती हैं। नई दिल्ली स्टेशन दिल्ली की अपनी पहचान भी है। लेकिन यहां पर यात्रियों का दबाव भी उतना ही ज्यादा होता है। यात्रियों के दबाव के चलते, यहां पर सुविधाएं अक्सर कम पड़ जाती हैं। लेकिन अब सरकार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं देने की ठान ली है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण इसी साल अप्रैल से शुरू हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में -

New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा रिनोवेशन

जैसा कि हमने ऊपर बताया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण इसी साल अप्रैल से शुरू हो सकता है। दैनिक हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने 2469 करोड़ रुपये का टैंडर भी जारी कर दिया है।

End of Feed