दिल्ली और मेरठ को करीब लाने के लिए सरकार के प्रयास लगातार जारी हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए दोनों शहरों के बीच वाहनों की आवाजाही आसान हुई है। इसके अलावा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर भी काम तेजी से चल रहा है। बल्कि RRTS यानी नमो भारत ट्रेन गाजियाबाद में साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण के बीच पहले ही चल रही है। अब जल्द ही नमो भारत ट्रेन यूपी की सीमा पार करके दिल्ली में आने को तैयार है।
नमो भारत ट्रेन
नमो भारत ट्रेन अभी दिल्ली के पास साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण के बीच चल रही है। लेकिन जल्द ही आपको यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दौड़ती दिखेगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी साल नवंबर में यानी करीब 2 महीने बाद नमो भारत ट्रेन दिल्ली की सीमा में प्रवेश करेगी और साहिबाबाद से 12 किमी दूर न्यू अशोक नगर चल चलने लगेगी।
बता दें कि NCRTC ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच करीब 12 किमी लंबे ट्रैक पर नवंबर 2024 से ट्रायल शुरू करने की बात कही है। इसका मतलब यह भी है कि नवंबर में यात्री अशोक नगर से सफर नहीं कर पाएंगे, बल्कि ट्रायल चलेगा और सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस रूट पर नमो भारत ट्रेन और स्टेशनों को यात्रियों के लिए भी खोल दिया जाएगा। सराय काले खां स्टेशन तक ट्रायल बाद में किया जाएगा।
नमो भारत ट्रेन का पूरा रूट मैप
दिल्ली में नमो भारत ट्रेन के अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों खंड हैं। इसमें आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशन होंगे। इन सभी स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन को दिल्ली मेट्रो से जोड़ा जा रहा है। बॉर्डर क्रॉस करने के बाद आनंद विहार नमो भारत ट्रेन का दिल्ली में पहला स्टेशन होगा, इसके बाद न्यू अशोक नगर स्टेशन होगा। इन दोनों ही स्टेशनों पर काम अपने अंतिम चरण में है। ट्रालय सफल रहा तो न्यू अशोक नगर से मेरक्ष साउथ तक 54 किमी के ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन चलने लगेगी।
प्लेटफॉर्म और कानकोर्स तैयार
मयूर विहार फेस-1 के पास न्यू अशोक नगर स्टेशन पर 215 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और कानकोर्स तैयार हो चुके हैं। इस स्टेशन तक ट्रैक बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है और अब बिजली की लाइन और सिग्नल का काम जारी है। इस स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया है, जो 90 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा है। ताकि यात्री स्टेशन से बाहर निकले बिना दोनों स्टेशनों के बीच आ-जा सकें।पार्किंग की व्यवस्था
नमो भारत ट्रेन के न्यू अशोक नगर स्टेशन पर गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर 550 से ज्यादा टू-व्हीलर्स और 4 व्हीलर्स के लिए पार्किंग बनाई गई है। यात्री अपनी गाड़ी से स्टेशन तक आ सकें और सड़क पर भी जान न लगे। इसके लिए पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
