Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां स्पेशल सेल ने मुंडका हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की गिरफ्तार आरोपी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का मुख्य शूटर निहाल है। आरोपी मुंड़का हत्याकांड में शामिल था और गैंगवार के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोगी गैंग के अमित लाकड़ा की गोली मारकर हत्या की थी।
रोहिणी में मुंड़का हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
बता दें कि अमित लाकड़ा की कुछ दिनों पहले मुंडका इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद राजधानी में गैंग वार होने की आशंका है। क्योंकि अमित लाकड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेन्स और उससे जुड़े बदमाश भी जवाबी हमला कर सकते है। इस बीच मुंडका हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
