दिल्ली

Delhi: रोहिणी में मुंड़का हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में मुंडका हत्याकांड का आरोपी शॉर्प शूटर निहाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली लगने के कारण आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

रोहिणी में मुंड़का हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां स्पेशल सेल ने मुंडका हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की गिरफ्तार आरोपी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का मुख्य शूटर निहाल है। आरोपी मुंड़का हत्याकांड में शामिल था और गैंगवार के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोगी गैंग के अमित लाकड़ा की गोली मारकर हत्या की थी।

बता दें कि अमित लाकड़ा की कुछ दिनों पहले मुंडका इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद राजधानी में गैंग वार होने की आशंका है। क्योंकि अमित लाकड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेन्स और उससे जुड़े बदमाश भी जवाबी हमला कर सकते है। इस बीच मुंडका हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article