दिल्ली

Avadh Ojha joins AAP: मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा AAP में शामिल, लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव!-Video

Avadh Ojha Joins AAP: मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं, उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद कहा।

Image

मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा AAP में शामिल

Avadh Ojha Joins AAP: मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा आज यानी सोमवार 2 दिसंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की उसी में इस बात का ऐलान किया गया।

आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने पर अवध ओझा ने कहा- 'मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में लाकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। आज अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत में मैं आप सभी से यह साझा करना चाहता हूं कि अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।'

कहा जा रहा है कि अवध ओझा 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं, गौर हो कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं।

अवध ओझा का जन्म 3 जुलाई, 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ था, उनके पिता श्रीमाता प्रसाद ओझा पोस्टमास्टर थे वहीं

अवध ओझा की मां वकील थीं।

बचपन से ही उनका सपना IAS बनने का था

बचपन से ही उनका सपना आईएएस बनने का था, ज़मीन बेचकर उनके माता-पिता ने उन्हें और उनकी बहन को यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली भेजा था, अवध ओझा ने यूपीएससी के लगभग सभी पेपर पास किए थे, लेकिन मेंस क्वालीफ़ाई नहीं कर पाए थे।

साल 2005 में उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग खोली थी, साल 2019 में उन्होंने पुणे में IQRA कोचिंग की शुरुआत की थी। अवध ओझा के आप ज्वाइन करने पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा-

करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और जाने-माने शिक्षक अवध ओझा जी@kafiravadhका आम आदमी पार्टी में तहे दिल से स्वागत है। आपकी विद्वता और मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

वैसे तो आम आदमी पार्टी में समय-समय पर बड़े-बड़े लोग शामिल होते रहे हैं, लेकिन अवध ओझा जी का पार्टी में आना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खुशी और गर्व का दिन है। मैंने अपना जीवन शिक्षा के लिए समर्पित किया है, और अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े, तो मैं हर बार शिक्षा पर काम करने को ही चुनूंगा।

और अवध ओझा जी ने भी अपने जीवन को शिक्षा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है और उन्हें सही दिशा दिखाने का कार्य किया है।

अवध ओझा जी का आम आदमी पार्टी की टीम में शामिल होना हमारे शिक्षा के मिशन को कई गुना गति, ताकत और गहराई प्रदान करेगा। अब तक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक काम किए हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि ओझा जी के पार्टी का हिस्सा बनने के बाद इस काम में और भी अधिक रफ़्तार और गहराई आएगी।

आपका साथ हमारे शिक्षा के मिशन को और अधिक ताकतवर बनाएगा और युवाओं व समाज के बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम होगा। एक बार फिर, अवध ओझा जी का पार्टी में तहे दिल से स्वागत है!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article