यातायात पर घने कोहरे की मार.. आज देरी से चल रही 50 ट्रेनें, 70 फ्लाइट भी लेट

Train Running Late: घने कोहरे के कारण आज 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के अलावा कई फ्लाइट्स भी आज देरी से चल रही हैं।

Train Running Late: उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की आगोश में है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सड़कों पर रफ्तार भरने वाले वाहन रेंग रहे हैं। वहीं ट्रेनों और उड़ानों पर कोहरे की मार पड़ रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी ट्रेनों की आवाजाही कोहरे के कारण बाधित रही। दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की 50 से ज्यादा ट्रेनें आज लेट चल रही है। जिससे ट्रेनों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में भी देरी हो रही है। इस वजह से कई ट्रेनों का प्रस्थान समय भी बदलना पड़ रहा है।

Train in fog

सांकेतिक फोटो

फ्लाइट्स भी चल रही लेट

कोहरे के कारण लंबी दूरी के अलावा बहुत सी लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही है। जिससे दैनिक यात्रियों को सफर करने में दिक्कत हो रही है। ट्रेनों के अलावा हवाई सफर भी कोहरे से काफी प्रभावित है। आज सुबह छह बजे से करीब 9 बजे तक लगभग 70 फ्लाइट्स लेट हुई और दो फ्लाट्स को रद्द भी करना पड़ा। जिनमें से एक एयर इंडिया की देहरादून और दूसरी स्पाइसजेट की पटना वाली उड़ान शामिल हैं।

End of Feed