दिल्ली में झपटमारों का बोलबाला! छह महीने में 2,500 से अधिक झपटमारी के मामले दर्ज, हर दिन 14 घटनाएं

दिल्ली में झपटमारी की इस बढ़ती घटनाओं ने राजधानी की सार्वजनिक सुरक्षा, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि अपराधी नई-नई तकनीकों और चालाकी से वारदात को अंजाम देते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल हर दिन औसतन 14 झपटमारी के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जून तक इस जुर्म के 2,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि पिछले दो सालों की तुलना में मामलों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन यह समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है।

chain snatching

दिल्ली में लगातार हो रही है चेन स्नेचिंग (फोटो- ANI)

End of Feed