Satyendra Jain money laundering case: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं, बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, गृह मंत्रालय ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति से इसके लिए निवेदन किया था जिसपर ये अपडेट सामने आया है।
सत्येंद्र जैन पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस
मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय से मिली सामग्री के आधार पर सत्येन्द्र कुमार जैन के खिलाफ इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए स्वीकृति देने के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं, इसलिए कोर्ट में केस चलाए जाने कि मांग की गई।
जांच एजेंसियों ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ हवाला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया था और साल 2022 के मई महीने में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, सत्येंद्र जैन फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, ईडी ने AAP नेता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
कथित संपत्ति 1.47 करोड़ रुपये थी
गौर हो कि सत्येंद्र जैन को ईडी ने जब हिरासत में लिया था तब उनके पास दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली जैसे मंत्रालय थे, बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अगस्त 2017 में CBI ने जैन और कुछ दूसरे आरोपियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज किया गया था। सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें कहा गया था कि कथित संपत्ति 1.47 करोड़ रुपये थी जो 2015-17 के दौरान जैन की आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 217 प्रतिशत ज्यादा थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
