Delhi News: पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, गिरने से हुई मौत

Delhi News: छेनू गैंग का सोनू नाम का बदमाश पुलिस से बचने के लिए दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर से एक पेड़ पर कूद गया। पेड़ की शाखा टूटने से बदमाश नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर से सोनू उर्फ जाकिर नाम के एक बदमाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए छलांग लगा दी। इस घटना में सोनू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के पास कृष्णा नगर से सोनू और उसके साथियों को क्राइम ब्रांच ईसीआर 2 की टीम ने पकड़ा था। पुलिस ने बताया की सोनू छेनू गैंग का सदस्य था। पुलिस इस गैंग को पकड़ने की लंबे समय से कोशिश कर रही थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 5 में 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की मौत हो गई है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस

पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदा बदमाश

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम छेनू गैंग की कार का पीछा कर रही थी। कार में 5 लोग सवार थे। शाहदरा फ्लाईओवर के पास पुलिस ने कार को रोका, तभी सोनू नाम के बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से एक पेड़ पर छलांग लगा दी। लेकिन पेड़ की शाखा टूटने के कारण वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में बदमाश को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

End of Feed