दिल्ली

Delhi News: त्रिलोकपुरी इलाके में सड़क धंसने से हुआ 15 फीट गहरा गड्ढा, भराई का काम जारी

Delhi News: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में देर रात अचानक सड़क धंस गई। जिससे 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे में गिरे रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

Image

त्रिलोकपुरी इलाके में सड़क धंसने से हुआ 15 फीट गहरा गड्ढा

Delhi News: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सड़क धंसने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अचानक मेट्रो पिलर के नीचे सड़क धंस गई। जिसमे एक रिक्शा गिर गया था। सड़क पर गड्ढा होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। रिक्शे को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और रिक्शा चालक को पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग की गई ताकि कोई और इस गड्ढे में न गिर जाए और लोग इसके आसपास न जाएं।

त्रिलोकपुरी में 10 फीट गहरा गड्ढा

मामले की जानकारी मिलते ही आप विधायक रोहित कुमार महरौलिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। गड्ढे को भरने का कारण अगले 2 से 3 घंटे में पूरा हो जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया कि गड्ढे की गहराई करीब 15 फ़ीट है। पुलिस ने संबंधित विभाग को मामले की सूचना दी है। आप विधायक ने कहा कि इस साल हुई भारी बारिश के कारण के यह गड्ढा हुआ है। दिल्ली में अगस्त महीने की शुरुआत से ही लगातार बारिश दौर जारी है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों की हालत खराब है। इस स्थानों से सड़क के धंसने की खबर आ चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article