दिल्ली

Delhi Fire News: दिल्ली में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Delhi Fire News: दिल्ली के कैलाशपुरी एक्सटेंशन इलाके में स्थित एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Delhi Fire News: दिल्ली के कैलाशपुरी एक्सटेंशन इलाके में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। यहां स्थित एक केमिकल गोदाम रात 11:10 बजे भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 23-24 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रायस किया गया। घटनास्थल पर मौजूद उप-मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.के. मलिक ने बताया कि रात करीब 11:10 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया।

फिलहाल घटनास्थल पर 23-24 गाड़ियां मौजूद हैं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम चल रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने के कारण का कुछ पता नहीं लग पाया है। जांच के बाद ही सही वजह के बारे में मालूम हो पाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article