Delhi Car Fire: दिल्ली के पटपड़गंज फ्लाईओवर के नीचे एक कार में आग लग गई। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पूरी कार को जलता हुआ देखा जा सकता है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आग को देख घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। बता दें कि चार दिन पहले ऐसी ही एक घटना पंजाबी बाग से भी सामने आई थी। यहां भी चलती कार में अचानक आग लग गई थी।
पंजाबी बाग में आग का गोला बनी कार
दिल्ली के पंजाबी बाद में करीब चार दिन पहले चलती कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कार में दंपति और 7 साल का बच्चा सवार थे। लेकिन कार में आग लगी देख परिवार ने तुरंत कार से निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। बीच सड़क में कार को जलता देख यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। गनीमत ये रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, कार में आक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
