मशहूर दिल्ली हाट में लगी भीषण आग, 26 दुकानें जलकर खाक, कपिल मिश्रा बोले-दुकानदारों को मुआवजा देगी सरकार

Dilli Haat Fire : दक्षिणी दिल्ली के मशहूर बाजार दिल्ली हाट में बुधवार शाम भीषण आग गई। रिपोर्टों के मुताबिक आईएनए इलाके में स्थित इस बाजार में फूड स्टॉल, हैंडीक्रॉफ्ट सहित करीब दो दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

Dilli Haat Fire : दक्षिणी दिल्ली के मशहूर बाजार दिल्ली हाट में बुधवार शाम भीषण आग गई। रिपोर्टों के मुताबिक आईएनए इलाके में स्थित इस बाजार में फूड स्टॉल, हैंडीक्रॉफ्ट सहित करीब दो दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 12 गाड़ियों को रवाना किया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाजार में यह आग करीब आठ बजकर 55 मिनट पर लगी।

fire

दिल्ली हाट में कई दुकानों में आग लगी।

दुकानदारों को मुआवजा देगी सरकार-कपिल मिश्रा

दिल्ली हाट में आग लगने की घटना पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, 'दिल्ली हाट में आग लगने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली, मैं मौके पर पहुंच गया। आग में करीब 26 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। यहां जिन लोगों की दुकानें हैं, उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। मैंने अपने अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के लिए कहा है। मैं बताना चाहूंगा कि हम किसी भी नुकसान उठाने नहीं देंगे। सरकार उनके साथ खड़ी है। हाट में आग लगने की वजहों का पता लगाया जाएगा। दुकानदारों को सरकार मुआवजा देगी। यह हमारी जिम्मेदारी है।'

End of Feed