'मिस्टर A' ने PM और FM को पहनाई टोपी- महुआ का आरोप, BJP की हेमा बोलीं- जुबान पर लगाएं लगाम; देखें- स्पीच में ऐसा क्या कहा, जो हो गया विवाद?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 8, 2023, 11:39 AM IST

Mahua Moitra Viral Speech in Parliament: इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने टीएमसी सांसद पर वार किया और आरोप लगाया कि महुआ ने हदें पार की हैं। उन्होंने संसद में गलत भाषा का इस्तेमाल किया।

Mahua Moitra Viral Speech in Parliament: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के संसद में दिए बयान को लेकर बुधवार (आठ फरवरी, 2023) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद हेमा मालिनी ने उन पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा- उन्हें अपनी जबान पर लगाम लगानी चाहिए। उन्हें न तो अत्यधिक उत्साहित होना चाहिए और न ही अधिक जज्बाती होना चाहिए। संसद का हर एक सदस्य सम्मानित व्यक्ति है।

दरअसल, मंगलवार (सात फरवरी, 2023) को संसद में कारोबारी और अडानी ग्रुप के सर्वेसर्वा गौतम अडानी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने निचले सदन लोकसभा में आरोप लगाया कि ‘मिस्टर ए’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश को टोपी पहनाई है।

End of Feed