एलजी ने दी केजरीवाल कैबिनेट में बदलाव की मंजूरी, आतिशी को मिला वित्त और राजस्व विभाग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 29, 2023, 04:17 PM IST

कैबिनेट बदलव को लेकर खासा विवाद नजर आया था। उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि फाइल पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए और सरकार को भेज दी गई थी।

Delhi Cabinet Reshuffle: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कैबिनेट फेरबदल को मंजूरी दे दी है, जिसके तरहत मंत्री आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग दिए गए हैं। आतिशी के पास अब शिक्षा और बिजली समेत 12 विभाग होंगे। इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ पार्टी और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच गतिरोध साफ नजर आया। आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल सक्सेना पर कैबिनेट फेरबदल से संबंधित फाइल को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया है, जो चार दिन पहले भेजी गई थी।

Atishi

उपराज्यपाल कार्यालय ने आरोप से इनकार किया और कहा कि फाइल पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए और सरकार को भेज दी गई थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने कहा कि उसे उपराज्यपाल कार्यालय से अभी तक हस्ताक्षरित फाइल नहीं मिली है। दिल्ली सरकार में पिछले कुछ महीनों में मंत्री पदों पर पहले ही कई बार फेरबदल हो चुका है। मनी लॉन्ड्रिंग के अलग-अलग मामलों में जेल में बंद मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद, इस साल मार्च में सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

End of Feed