दिल्ली

दिल्ली के प्रगति मैदान के टनल में बाइक से आए लुटेरों ने पिस्टल पर कैब रुकवाई और फिर..देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 06:37 PM IST

Pragati Maidan Tunnel Loot:दिल्ली के बेहद वीआईपी इलाके प्रगति मैदान के एक टनल में लाखों की लूट हुई है, बताते हैं कि सरेआम हथियार दिखाकर बदमाशों ने कैब रोकी और 2 लाख रुपये लूट लिए।

Delhi Robbery Viral Video: दिल्ली में बदमाशों के हौसले बेहद बुलंद हैं ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि दिल्ली के बेहद वीआईपी इलाके प्रगति मैदान में हुई लूट की वारदात के बाद ऐसा लोग कह रहे हैं, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बदमाशों के बेखौफ अंदाज सामने नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाइक पर सवार चार लुटेरे गन प्वाइंट पर प्रगति मैदान टनल में कार को रोकते हैं, पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाते हैं उन्हें पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है ऐसा दिख रहा है। सरेआम हथियार दिखाकर बदमाशों ने कैब रोकी और 2 लाख रुपये लूट लिए इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वहीं दिल्ली पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

डिलीवरी एजेंट से बंदूक की नोक पर नकदी लूटी

घटना 24 जून 2024 की रात की बताई जा रही है, प्रगति मैदान सुरंग (Pragati Maidan Tunnel Loot) के अंदर अज्ञात बदमाशों ने डिलीवरी एजेंट से बंदूक की नोक पर करीब 2 लाख रुपये की नकदी लूटी और फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने गंभीर चिंता जताई

प्रगति मैदान इलाके में लूट की इस वारदात पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गंभीर चिंता जताई है, उन्होंने कहा है कि दिल्ली में लचर कानून और व्यवस्था को देखते हुए एलजी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि किसी और व्यक्ति के लिए एलजी बनने का रास्ता साफ हो जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा दे सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article