किसान आंदोलन (Farmers Protest) यानी किसानों के 'दिल्ली चलो' (Delhi Chalo) आंदोलन के कारण दिल्ली की सीमाएं सील हैं। दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। यही नहीं पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भी भारी बैरिकेडिंग की गई है। एक तरफ सुरक्षाबल हैं और दूसरी तरफ किसान नेता किसी भी हालत में दिल्ली कूच करने पर आमादा हैं। किसानों के इस दिल्ली मार्च का सीधा असर दिल्लीवालों पर हो रहा है। चलिए जानते हैं इस बारे में दिल्लीवालों का क्या कहना है -
किसान आंदोलन से परेशान दिल्ली बॉर्डर के आसपास के लोग
दिल्ली में टिकरी बॉर्डर के पास दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर कर रहे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं। यहां के लोग सरकार और किसानों से अपील कर रहे हैं कि वे किसी तरह इस समस्या का हल निकालें, जिससे उनका रास्ते खुल जाएं।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि रास्ता साइड से खुला है, लेकिन उससे स्कूटी नहीं आ सकती, इसलिए उन्हें पैदल ही बॉर्डर पार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें रोज काफी ज्यादा पैदल चलकर दफ्तर जाना पड़ता है, जिससे ऑफिस पहुंचने में देरी होती है।
एक अन्य स्थानीय बुजुर्ग ने बताया कि सरकार किसानों की 10 मांगें मान चुके हैं, और वह 3 अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें काफी पैदल चलकर आना पड़ रहा है, जिससे रोजगार में दिक्कत हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
