दिल्ली में लिव इन पार्टनर मर्डर केस का राजफाश, एक महिला गिरफ्तार,मुख्य आरोपी अब भी फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2023, 01:48 PM IST

Delhi Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने करावल नगर में एक घर के सामने फेंकी गई शव की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। इस केस में एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया है।

Delhi Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। इस मामले में महिला के लिव इन पार्टनर की बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी लिव इन पार्टनर और उसके साथी की तलाश जारी है। आरोपियों ने महिला की हत्या करने के बाद उसका शव कंधे पर रख बाइक से 12 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद करावल नगर में एक घर के सामने फेंक दिया। उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय ट्रिकी के मुताबिक 12 अप्रैल को रात 10.40 बजे थाने में फोन आया कि करावल नगर के पास एक महिला का शव फेंका गया है।पुलिस मौके पर पहुंची और 25 साल की महिला का शव बरामद हुआ।शव पर कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे थे।15 अप्रैल को जीटीबी अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम किया गया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने मौत का कारण लिगेचर स्ट्रैंगुलेशन के कारण दम घुटना बताया है।इसके बाद करावल नगर थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू हुई

Crime, Delhi Police, Karaval Nagar Murder Case

करावल नगर हत्याकांड में राजफाश

जांच के लिए बनी थी 55 पुलिसकर्मियों की टीम

आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर दो आदमी संदिग्ध रूप से घूम रहे थे, उनके बीच एक महिला बैठी थी।कैमरों के खराब रिजॉल्यूशन के कारण मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं था।पुलिस ने लगभग 12-13 किलोमीटर दूर फ़र्श बाज़ार के तेलीवाड़ा इलाके के अंदर मोटरसाइकिल पर अपराधियों का पता लगाया जहां 200अप्रैल को पुलिस टीमों को सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमें धारीदार टी शर्ट में एक शख्स को लड़की के शव को अपने कंधे पर ले जाते हुए और एक महिला को उसके ठीक पीछे चलते हुए देखा गया। सीसीटीवी में दिख रहे दो लोगों की पहचान विनीत और उसकी बहन पारुल के रूप में हुई है। मृतक की पहचान रोहिना नाज उर्फ माही के रूप में हुई है।आरोपी के घर में ताला लगा मिला। पता चला कि विनीत कुछ समय से दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन पारुल 20 अप्रैल को ही कहीं चली गई थी। उसने अपने सामान और दो बच्चों के साथ शिफ्ट करने के लिए तांगे का इस्तेमाल किया था।यह पाया गया कि परिवार का मूल रूप से बागपत का रहने वाला है इसलिए एक टीम बागपत के लिए रवाना हो गई।वहीं सीसीटीवी के जरिए घोड़े वाले तांगे को ट्रैक किया। घोड़ा तांगा मालिक को लोनी बॉर्डर पर ट्रेस कर पूछताछ हुई,उसके बाद पारुल को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका ये घर उसके तेलीवाड़ा वाले घर से लगभग 7 किलोमीटर दूर था।पूछताछ के दौरान पारुल ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई विनीत के साथ मिलकर रोहिना नाज़ उर्फ माही को मारने की साजिश रची थी।

End of Feed