Delhi NCR Weather News: गर्मी की वजह से जान निकली जा रही है। इस समय कूलर और एसी ही सहारा बने हुए हैं। तीन दिन पहले हल्की बारिश से दिल्ली और एनसीआर में लोगों को राहत जरूर मिली लेकिन नाकाफी रही। अप्रैल का महीना(high temprature in april)अब समाप्ति की तरफ बढ़ चला है, जैसे जैसे दिन गुजरते हैं सामान्य तौर पर 40 डिग्री का टॉर्चर दिमाग में बैढ जाता है। इन सबके बीच मौसम विभाग(IMD) ने राहत देने वाली खबर दी है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbances)की वजह से रविवार यानी 23 अप्रैल और सोमवार यानी 24 अप्रैल को पारा 40 के नीचे होगा। यहीं नहीं आने वाले शेष दिनों में गर्मी(delhi ncr summer news) से राहत मिलेगी।
पश्चिमी हवाओं का असर
अगर अप्रैल 2023 की तुलना पिछले साल के इसी समय से करें तो इस महीने के सात दिन ठंडे रहेंगे। आपने गौर किया होगा कि मार्च में सर्दियों के खत्म होने के दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी जैसा तापमान देखा गया था। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि नया पश्चिमी विक्षोभ रविवार और सोमवार को मौसम को प्रभावित करना शुरू कर सकता है और कम से कम 28 अप्रैल तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।
| वर्ष | गर्मी (डिग्री सेल्सियस) |
| 2013 | 40.2 |
| 2014 | 41 |
| 2015 | 40.6 |
| 2016 | 42 |
| 2017 | 43.2 |
| 2018 | 42 |
| 2019 | 42.1 |
| 2020 | 40.1 |
| 2021 | 42.2 |
| 2022 | 43.5 |
इन चार दिनों तक थी भीषण गर्मी
15 और 18 अप्रैल के बीच दिल्ली में ये चार दिन ऐसे थे जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री के निशान से ऊपर था। 17 अप्रैल को अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। उस दिन 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। हालांकि, गुरुवार को हुई बारिश से पारा गिरा। गुरुवार को तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 36.7 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान से पता चलता है कि 28 अप्रैल तक 38-39 डिग्री तक बढ़ने से पहले, दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 अप्रैल तक 37-38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
ये अनुमानित तापमान पिछले वर्षों में .दर्ज किए तापमान से बहुत कम हैं। अप्रैल 2022 में दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 और 30 अप्रैल दोनों को 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 2021 में अप्रैल में अधिकतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल को 42.2 डिग्री सेल्सियस था। अगले महीने, दिल्ली में इस तरह के स्तर मई में ही देखने को मिलेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
