Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में अगले 2 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हल्की आंधी और बिजली गिरने के भी आसार हैं। अगले दो घंटों में दिल्ली के सीमापुरी में बारिश हो सकती है। वहीं एनसीआर के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और मानेसर भी बादल बरस सकते हैं।
बारिश का अलर्ट
हरियाणा और राजस्थान में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान राजस्थान के सिधमुख, भिवाड़ी, लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ शहर में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही यहां बिजली भी गिर सकती है।
यूपी के इन शहरों में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के रामपुर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, संभल, बिलारी, मिलक, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलंदशहर, बहजोई, देबई, नरौरा, सहसवान, अतरौली, अलीगढ़, इगलास, सिकंदराराऊ, राया, हाथरस और जलेसर में भी अगले 2 घंटों में बारिश के आसार जताए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
