'दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को सता रहा हार का डर, बिहार के लोगों का कर रहे अपमान', नड्डा ने शेयर किया Video

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को सता रहा हार का डर, बिहार के लोगों का कर रहे अपमान' उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

द्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल के एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि केजरीवाल हार के डर से बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

kejriwal video

जेपी नड्डा ने एक्स पर केजरीवाल के इस वीडियो को शेयर किया है

जेपी नड्डा ने एक्स पर केजरीवाल के इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "पिछले 10 वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ा कर केजरीवाल ने लूट मचाई है। अब उन्हें अपनी हार का डर सताने लगा है, जिससे वह बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई-बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गए हैं। केजरीवाल ने यूपी और बिहार के लोगों को 'फर्जी वोटर' कहकर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता उन्हें सत्ता से उखाड़कर इसका जवाब जरूर देगी।"

End of Feed