Delhi News: दिल्ली के लोगों के पानी के भारी-भरकम बिल होंगे माफ! CM केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2024, 10:53 AM IST

Delhi News: दिल्लीवालों को भारी-भरकम पानी के बिल से मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार एकमुश्त समाधान योजना लागू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना पर चर्चा करने के लिए सीएम केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Delhi News: दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोग अपने पानी के बिल को लेकर परेशान है। भारी बिल के चलते लोग अपना बिल नहीं भर पा रहे हैं। दिल्ली के इन लोगों का कहना है कि ये बिल उन्हें गलत तरफ से दिया गया है। जहां एक तरफ दिल्ली में कुछ यूनिट बिजली और पानी फ्री मिल रहा है। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो भारी बिल से परेशान है। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है।

One Time Settlement Scheme Over Faulty Water Bill

CM केजरीवाल ने पानी के भारी-भरकम बिल के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दोषपूर्ण बिजली के बिल को भरने से रोका था। इसके साथ ही बताया गया था कि लोगों की समस्या को सुलझाने के लिए नई योजना लाने की तैयारी की जा रही है। केजरीवाल सरकार दिल्लीवालों को पानी के भारी-भरकम बिल से निजात दिलाने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (One Time Settlement Scheme) शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

End of Feed