Sunday Ka Mausam: छुट्टी का मजा किरकिरा करेगी आंधी-बारिश, संडे को दिल्ली से पहाड़ों तक होगा पानी-पानी; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Sunday Ka Mausam: मौसम के लिहाज से संडे काफी खास रहने वाला है। गर्मी से निजात पाने की चाहत वालों के लिए कल का मौसम काफी बेहतर होगा। वहीं, संडे को घर से बाहर एक्सप्लोर करने वाले लोगों का मौसम मजा किरकिरा कर सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Sunday Ka Mausam: वर्ष 1901 के बाद दिल्ली में मई महीने में 24 घंटे में दूसरी सबसे अधिक बारिश होने की घटना के एक दिन बाद मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने राजधानी में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने इसके लिए ‘‘येलो’’ अलर्ट भी जारी किया है जो ‘‘सावधान रहने’’ का संकेत है। एहतियात के तौर पर लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने तथा जल निकायों और विद्युत संचालित करने वाली वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।

आज का मौसम

इस बीच, शिमला स्थित मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार तक ओलावृष्टि को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है जबकि राज्य में शिमला और इसके आसपास के जुब्बड़हट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को ओलावृष्टि हुई तथा कई अन्य स्थानों पर भारी बारिश हुई।

End of Feed