दिल्ली

दिल्ली में अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप, जोगिंदर, नवीन कुमार और राजेश के रूप में हुई है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में इसकी तस्करी करते थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप, जोगिंदर, नवीन कुमार और राजेश के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से 357 किलोग्राम गांजा बरामद

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 357 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.78 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।

पुलिस नें जांच के बाद आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में कार्रवाई करते हुए संदीप जोगिंदर और नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 357 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इस मामले की जांच के दौरान ओडिशा निवासी राजेश को भी गिरफ्तार किया। उसने मादक पदार्थ पहुंचाया था और उसी के पैसे लेने के लिए वह दिल्ली में था।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article