International Trade Fair 2023: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, इस दिन से होगी आम लोगों की एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 09:19 AM IST

International Trade Fair 2023: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 42वें संस्करण का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जा चुका है। 4 दिन के बिजनेस डे के बाद आम लोगों के लिए शुरू होगी एंट्री।

International Trade Fair 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल नवंबर के महीने में शुरू होता है अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला। इस साल भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का 42वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। मेले की शुरुआत 14 नवंबर से कर दी गई है और इसका समापन 27 नवंबर 2023 को होगा। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुआ था उद्घाटन समारोह। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश द्वारा मेले का उद्घाटन किया जाएगा।

International Trade Fair Begins at Pragati Maidan, Entry of General Public Will Start from This Day Check Detail Here

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का हुआ आगाज

केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मंच पर थे। वहीं ब्राजील के गवर्नर एमएम फरेरा, भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह सरौला के साथ अन्य अधिकारी भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला अन्य देशों के साथ व्यापार संबंध स्थापित करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए आयोजित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला विश्व व्यापार क्षेत्र में आपसी संपर्क, सहयोग, सतत विकास के साथ समृद्धि पर जोर देता है।

End of Feed