दिल्ली

Chhath 2023: यमुना में झाग की चादर, कैसे देगें सूर्य को अर्घ्य? BJP और 'आप' की अपनी ढपली अपना राग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 09:45 AM IST

Chhath 2023 - छठ पर्व से पूर्व यमुना के प्रदूषित होने को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजनीति का केंद्र बिंदु बनी यमुना का पानी बेदह दूषित है। डॉक्टरों की मानें तो यमुना में उतर कर छठ पूजा करने पर लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

Image

यमुना में झाग

Photo : BCCL

दिल्ली: देश में छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी भारी संख्या में छठ व्रती सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व मनाते हैं। छठ पर्व पर हर साल यमुना नदी राजनीति का केंद्र बन जाती है। दिल्ली के कालिंदी कुंज पर यमुना नदी में केमिकल से भरी सफेद झाग की तस्वीरें नजर आ रही हैं, जो की छठी व्रतियों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार हर साल की तरह इस साल भी यमुना को साफ करने का दवा कर रही है, लेकिन तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि अभी तक यमुना पूरी तरीके से दूषित है। इधर, आईटीओ पर छठ पर्व पर हजारों की संख्या में लोग यहां पर सूर्य को अर्घ्य देते हैं, जिसकी तैयारी के लिए छठ समिति के लोग साफ सफाई कर रहे हैं।

यमुना राजनीति का केंद्र

इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर से होगी, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। यमुना नदी में छठ व्रती सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा पाठ करेंगे। दिल्लीवासी और एनसीआर में रहने वाले लोग इस दूषित यमुना नदी में छठ पर्व मनाने के लिए मजबूर हैं। यमुना नदी को हर साल की तरह राजनीति का केंद्र बना दिया जाता है और आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी रहता है । आपको बताते चलें कि पिछले साल भी यमुना नदी को साफ करने के दावे आम आदमी पार्टी सरकार के खोखले साबित हुए थे, तो इस साल की यमुना पूरी तरीके से दूषित है।

यमुना में सीवेज प्लांट्स और फैक्ट्री का पानी

इस दूषित यमुना नदी में छठ पूजा करने के दौरान लोगों के शरीर में केमिकल लगता है, जिससे बीमारियां बनती हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी की मानें तो यमुना में इस वक्त काफी जहरीले केमिकल हैं। ये सभी सीवेज प्लांट्स और फैक्ट्री से निकल कर यमुना में मिलते हैं। यमुना नदी में आने के कारण इसमें अमोनिया, फॉस्फेट, आरकारी, लेड और मरकरी केमिकल फोम यानी की झाग के रूप में आ जाते हैं, जिसके कारण चर्म रोग होते हैं। खासतौर पर महिलाओं की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए महिलाओं के लिए दूषित यमुना में उतरकर पूजा करना नुकसानदायक हो सकता है।

छठ के लिए कृत्रिम घाट

वहीं, सफाई के बजाय आईटीओ पर यमुना किनारे छठ के कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। घाट के अंदर एक तालाब में पुल बनाया गया है, जिसमें यमुना के पानी के बजाय टैंकर से साफ पानी भरा जा रहा है, जबकि कृत्रिम घाट से महज कुछ मीटर की दूरी पर यमुना का विषैला पानी बह रहा है। हालंकि, दिल्ली में कई सारे छठ घाट हैं, लेकिन हर जगह उसी विषैले पानी में व्रतियों को डुबकी लगानी पड़ेगी।

बीजेपी और 'आप' में वार पलटवार

भारतीय जनता पार्टी हर साल की तरह छठ पर्व पर आम आदमी पार्टी सरकार को अपना निशाना बनाते हुए आरोप लगाती है कि यमुना की साफ-सफाई के लिए केजरीवाल सरकार भले ही लाख दावे करती हो, लेकिन यमुना पहले से और ज्यादा दूषित होती जा रही है। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने यमुना नदी के दूषित होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा और बोले कि केजरीवाल की नाकामियों का खामियाजा एक बार फिर दिल्ली वासियों को भुगतना पड़ा रहा है। दिल्ली वासी दूषित वायु प्रदूषण में रहने को तो मजबूर हैं ही तो दूसरी तरफ हर साल की तरह छठ पर्व पर यमुना की सफाई करने के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की नाकामी का ठीकरा फिर छठ व्रतियों पर फूटने वाला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!