International Trade Fair 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल नवंबर के महीने में शुरू होता है अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला। इस साल भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का 42वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। मेले की शुरुआत 14 नवंबर से कर दी गई है और इसका समापन 27 नवंबर 2023 को होगा। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुआ था उद्घाटन समारोह। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश द्वारा मेले का उद्घाटन किया जाएगा।
केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मंच पर थे। वहीं ब्राजील के गवर्नर एमएम फरेरा, भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह सरौला के साथ अन्य अधिकारी भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला अन्य देशों के साथ व्यापार संबंध स्थापित करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए आयोजित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला विश्व व्यापार क्षेत्र में आपसी संपर्क, सहयोग, सतत विकास के साथ समृद्धि पर जोर देता है।
क्या है अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन इस साल 'वसुधैव कुटुंबकम- यूनाइटेड बाई ट्रेड' तय की गई है। उद्घाटन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम की बारे में बातते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब दुनिया युद्ध के संकट से घिरी है, भारत ट्रेड फेयर से दुनिया को एक बार फिर एक संदेश दे रहा है कि पृथ्वी को बचाने के लिए मानवता ही एकमात्र समाधान है।
13 देश होंगे व्यापार मेले में शामिल
भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 42वें संस्करण में 13 देश शामिल होने वाले हैं। देश और विदेश दोनों को मिलाकर 3500 से अधिक व्यवसायी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
आम लोगों के लिए कब से शुरू होती एंट्री
14 नवंबर से शुरू हो गया है अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, लेकिन अभी आम लोगों की एंट्री बंद है। दरअसल शुरुआती दिन 'बिजनेस डे' के तौर होते हैं। उसके बाद आम लोगों के लिए एंट्री खोली जाती है। 14 से 18 नवंबर को बिजनेस डे के बाद 19 नवंबर से आम लोगों के लिए एंट्री खुल जाएगी। आम लोगों की एंट्री का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की टिकट दिल्ली के 55 मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में करीब 40,000 लोगों के हर दिन शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
