दिल्ली के इन इलाकों में चमक-गरज की संभावना, जानें और किन जगहों पर हो सकती है बारिश

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 23, 2023, 10:17 AM IST

Delhi NCR Weather Forecast: झुलसाती गर्मी से दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों में चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान
  • दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में बारिश
  • हरियाणा और यूपी के इन हिस्सों में चमक-गरज

Delhi NCR Weather Forecast: और एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और अगल बगल के इलाकों के बारे में जानकारी दी है। दक्षिणी दिल्ली , दक्षिण पूर्व दिल्ली में चमक-गरजके साथ मध्यम बारिश हो सकती है इसके साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल और असंध में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के इलाके में अगले सात दिनों तक मौसम आंखमिचोली का खेल खेलता रहेगा। कुल मिलाकर पारा 40 डिग्री के नीचे होगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi Rain, Weather News, Weather Update

दिल्ली और अगल बगल के इलाकों में बारिश की संभावना

इन इलाकों में बारिश की संभावना

हरियाणा के सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी (हरियाणा ) और यूपी के गंगोह, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर में बारिश की संभावना है।

End of Feed