भारत का पहला टेबल पंचांग हुआ जारी; तिथियों, पर्वों और नक्षत्रों के साथ अध्यात्म का मिलेगा संगम

राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित प्रेरणा मीडिया संस्थान श्याम सुंदर पाठक द्वारा निर्मित पंचांग को रिलीज करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। इस पंचांग में तिथियों और पर्वों के साथ संस्कृति, समय और अध्यात्म का संगम देखने को भी मिलेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित प्रेरणा मीडिया संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस गरिमामय आयोजन के अंतर्गत जाने-माने कवि एवं वरिष्ठ जीएसटी आयुक्त श्याम सुंदर पाठक द्वारा निर्मित पंचांग रिलीज किया गया। यह पंचांग न केवल समय गणना का माध्यम है, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास भी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर अनिल पांडेय और वरिष्ठ चिंतक, लेखक एवं पत्रकार बलबीर पुंज मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के रूप में उपस्थित रहे। इतना ही नहीं उन्होंने पंचांग रिलीज कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित भी किया।

Table Calendar

भारत का पहला टेबल पंचांग हुआ जारी

भारत का पहला टेबल पंचांग रिलीज

इस विशेष अवसर पर पत्रकार बलबीर पुंज ने कहा, “पंचांग केवल कैलेंडर नहीं होता, यह समय का वह सूक्ष्म दर्शन है, जो ऋषियों ने युगों पूर्व स्थापित किया था। इसमें खगोलीय गणनाओं के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक संकेत भी छिपे होते हैं। श्याम सुंदर पाठक का यह प्रयास नई पीढ़ी को भारतीय वैचारिक धारा से जोड़ने का एक सराहनीय माध्यम है।” मुख्य अतिथि अनिल पांडेय ने कहा, “आज जब हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, तब ऐसे पंचांग समाज को आत्मस्मरण कराते हैं कि हमारी जड़ें कितनी गहरी और समृद्ध हैं। श्याम सुंदर पाठक ने इस पंचांग में जो सूक्ष्म विवेचन किया है, वह इसे साधारण पंचांग से अलग और विशेष बनाता है।”

End of Feed