दिल्ली

गुड न्यूज! दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि से हुई श्रमिकों की बल्ले-बल्ले

दिल्ली सरकार ने मजदूरों को राहत देने के लिए बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए राहत देने का प्रयास किया है। दिल्ली सरकार ने सभी श्रेणी के मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि करने का ऐलान किया है।

Image

दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की किया ऐलान

Photo : Twitter

Delhi: दिल्ली सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राजधानी दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इस फैसले से श्रमिकों की बल्ले-बल्ले हो रही है। बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि करने का ऐलान किया गया है। न्यूनतम मजदूरी की दरों में वृद्धि की घोषणा महंगाई भत्ते के तहत की गई है। ये नई दरें 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी। दिल्ली सरकार न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि करते हुए उम्मीद कर रही है कि इससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

दिल्ली में बढ़ी श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी

दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की घोषणा के बाद दिल्ली श्रम विभाग की ओर से एक अधिसूचना भी जारी की गई है। बता दें कि श्रमिकों की सभी श्रेणियों में अकुशल श्रमिक, अर्ध कुशल श्रमिक, कुशल श्रमिक, गैर-मैट्रीकुलेट श्रमिक, मैट्रीकुलेट (ग्रेजुएट नहीं), ग्रेजुएट और उससे ऊपर वाले श्रमिक शामिल है। इसमें कुल 6 श्रेणियां है। आइए आपको मजदूरी में हुई वृद्धि की जानकारी दें।

न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि

श्रमिकों की श्रेणीप्रतिमाह मजदूरी (01/10/2024)प्रतिमाह मजदूरी 01/04/2025
अकुशल 18,066 18456
अर्ध कुशल 19,929 20,371
कुशल 21,917 22,411
गैर-मैट्रीकुलेट 19,929 20,371
मैट्रीकुलेट (ग्रेजुएट नहीं) 21,91722,411
ग्रेजुएट और उससे ऊपर वाले श्रमिक 23,836 24,356
इस प्रकार दिल्ली सरकार ने अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाकर 18,456 किया, जबकि स्नातक और उससे अधिक योग्यता वाले श्रमिकों को मासिक वेतन अब 24,356 रुपये हो गया है। सरकार का कहना है कि यह वृद्धि महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article