India Climate Week: दिल्ली में इस तारीख को आयोजित होगा 'इंडिया क्लाइमेट वीक', 'मिशन लाइफ' को मिलेगी मजबूती

India Climate Week: इंडिया क्लाइमेट वीक 3 से 7 फरवरी तक Le Meridien नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह भारत की 'मिशन लाइफ' पहल को मजबूती प्रदान करेगा और दुनिया भर में जलवायु के प्रति जागरूकता फैलाएगा।

दिल्ली: इंडिया क्लाइमेट वीक (ICW) 2025 का आयोजन 3 से 7 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के Le Meridien में होगा। 6 फरवरी को 'इंडिया क्लाइमेट सम्मान अवार्ड्स' के तहत जलवायु कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान इंडिया सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) एलायंस और इंडिया एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी (EPR) एलायंस की स्थापना की जाएगी। नेट जीरो, कार्बन मार्केट्स, स्थिरता जैसे विषयों पर विशेषज्ञ पैनल, कार्यशालाएं, मास्टरक्लास और तकनीकी प्रदर्शन होंगे।

India Climate Week 2025 ka Ayojan

इंडिया क्लाइमेट वीक2025

कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?

'प्रकृतिरेव शरणम्' (प्रकृति ही हमारी शरण है) के सिद्धांत पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु समाधान, नवाचार, और सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

End of Feed