खालिस्तान के मसले पर दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की साजिश? फिर से लिखे गए भड़काऊ नारे, FIR

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 28, 2023, 10:45 AM IST

India-Canada Tension Row: इस बीच, खबर है कि कनाडा में रह रहे खालिस्तान समर्थक तत्व भोले-भाले सिख युवाओं को वहां बुलाने के लिए वीजा प्रायोजित करने का लालच दे रहे हैं। सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका इकलौता मकसद कनाडाई धरती पर उनके (खालिस्तान के) एजेंडे को आगे बढ़ाना है।

India-Canada Tension Row: देश की राजधानी दिल्ली में खालिस्तान के मसले पर युवाओं को उकसाने का फिर से प्रयास किया गया है। बुधवार (27 सितंबर, 2023) को कश्मीरी गेट फ्लाई-ओवर के पास दीवार पर खालिस्तान समर्थित ग्रैफिटी (किसी सार्वजनिक स्‍थान में दीवार पर बना चित्र या की गई लिखावट) थी। आरोप है कि यह नारे आतंकी संगठन के संचालक सिख्स फॉर जस्टिस की ओर से उत्तरी दिल्ली में लिखे गए। हालांकि, जैसे ही वहां लिखे नारे से जुड़ी जानकारी पुलिस को मिली, उसे आनन-फानन मिटवा दिया गया। पुलिस की ओर से इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की उचित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

India-Canada Tension Row

दिल्ली पुलिस की ओर से ग्रैफिटी को मिटवा दिया गया है।

अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी दी और धमकाया कि पांच अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित "मोदी स्टेडियम" को दहलाया जाएगा। पन्नू के बयान में बताया गया, "कनाडा के प्रो-खालिस्तानी सिख दिल्ली में हैं और वे लोग निज्जर की हत्या का बदला लेंगे।"

End of Feed