Delhi Metro: 15 अगस्त के लिए दिल्ली मेट्रो की खास एडवाइजरी, जानें टाइम-शेड्यूल और भी बहुत कुछ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 14, 2023, 06:06 AM IST

Independence Day Delhi Metro Timings: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा के मद्देनजर 14 अगस्त से सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा बंद कर दी जाएगी।

Independence Day Delhi Metro Timings: देश भर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर की जा रही है। लाल किले पर होने वाली परेड को लेकर भी फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली- NCR के कई रूटों को डायवर्ट किया गया है, तो वहीं कई सड़कों को आम जनता के लिए पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

Delhi Metro

स्वतंत्रता दिवस के लिए दिल्ली मेट्रो की एडवाइजरी

इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली मेट्रो की ओर से कहा गया है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन दिल्ली मेट्रो के किसी भी स्टेशन को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा।

End of Feed