दिल्ली

दिल्ली की जीबी रोड की अनसुनी कहानी: सेक्स वर्कर्स की इमोशनल स्टोरी जानकर दिल बैठ जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2023, 02:57 PM IST

GB Road Sex Workers Emotional Story: दिल्ली की बदनाम गली GB Road जहां 1 हजार से ज्यादा सेक्स वर्कर (sex workers life story) रहती हैं। डिजिटल टॉक विद मुनीष देवगन (Digital talk with Munish Devgan) इस दलदल से आजाद हुई लड़कियों की अनसुनी कहानी सुनिए।

GB Road Sex Workers Emotional Story: दिल्ली की बदनाम गली GB Road जहां जहां 1 हजार से ज्यादा सेक्स वर्कर (sex workers life story) रहती हैं। उसकी जिंदगी कैसी है। वह कैसे इस दलदल आईं। अक्सर हमारे में इस तरह के सवाल आते रहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की टीम ने उसकी जिंदगी के बारे में आपको बताने के लिए इस धंधे से आजाद हुईं एक पूर्व सेक्स वर्कर से खास बातचीत की। डिजिटल टॉक विद मुनीष देवगन (Digital talk with Munish Devgan) में इस दलदल से आजद हुई लड़कियों की अनसुनी कहानी सुनिए।

आखिर कौन होती हैं सेक्स वर्कर (Sex Worker), कैसे वो जीबी रोड के कोठों में पहुंच जाती हैं, कौन यहां उसे बेच जाता है। कोठों में मासूम लड़कियों को बेचने के बाद कैसी जिंदगी नसीब होती है। उनको कितने पैसे मिलते हैं। कैसे कुछ लड़कियां वहां से आजाद होती हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की मदद से जीबी रोड के कोठे से आजाद हुई लड़की ने कोठे के तमाम राज खोले। इस लड़की ने ऐसी-ऐसी बातें कही जिसको सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। पिछली बार Digital talk विद मुनीष देवगन कोठों के अंदर पहुंचे थे और अंदर की जिंदगी दिखाई थी।

जीबी रोड के कोठे से आजाद हुई महिला ने बताया कि कोई भी लड़की अपनी मर्जी से नहीं आती है। सबको धोखे में लाया गया है। यहां आकर सबका दिल टूटता है। एक आदमी के साथ मैं बैंगलोर से दिल्ली आई और वह मुझे एक ही रात में बेचकर चला गया। मैं यहां साल से हूं। एक लड़की का रेट है 500 रुपए। यहां एक रिक्शा वाले से लेकर अच्छे-अच्छे घर के अमीर लोग भी आते हैं। मैं यहां से भाग गई थी लेकिन मेरे पास खाना, कपड़े कुछ भी नहीं थे। वापस लौटकर फिर यहां आना पड़ता है। बच्चों के सामने धंधा करना पड़ता है। क्लाइंट को बुलाना पड़ता है। मैं लड़कियों से एक बात कहना चाहती हूं आंख बंदकर किसी पर भरोसा मत करो। भरोसा करने अपनी लाइफ भी खराब होगी। बच्चों की लाइफ भी खराब होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article