मौसम विभाग की चेतावनी! उत्तर-पश्चिम भारत में दोगुनी लू चलने की आशंका, कई शहरों का पारा पहुंचा 40 पार

इस बार गर्मी ने मार्च से ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में पारा 40 के भी पार जा चुका है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से एक और दिक्कत भरी खबर आई है। मौसम विभाग ने इस गर्मी में दोगुनी लू चलने की आशंका जताई है।

इस बार की सर्दियों को लेकर लोगों में संतोष कम दिखा। कई लोगों की शिकायत रही कि गर्मी इस बार जल्दी आ गई है। इसी के साथ ये भी कयास लगाए गए कि शायद इस बार गर्मी कुछ तेज पड़े। मौसम ने अपना असर मार्च से ही दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लू की चेतावनी जारी की। कई शहरों का तापमान अब चालीस के पार जा चुका है। ऐसे में उत्तर भारत के लिए IMD की तरफ से एक और चिंताजनक खबर आई है।

IMD warns of double heatwave days in Northwest India

इस गर्मी उत्तर भारत में डबल हीटवेव

IMD ने इस बार उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने के दिनों की संख्या लगभग दोगुनी होने का अनुमान लगाया है। IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि आमतौर पर, इस क्षेत्र में एक मौसम में पांच से छह लू के दिन दर्ज किए जाते हैं, लेकिन इस साल, इस बार लू के 10 से 12 दिनों तक चलने की आशंका है। जो सामान्य से दोगुना है।

End of Feed