इस मानसून IMD होगा और सटीक, अब मोहल्लों तक के मौसम की होगी भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक नई भारत पूर्वानुमान प्रणाली (BFS) विकसित की है, जो बहुत छोटे स्तर पर भी सटीक मौसम पूर्वानुमान करने में सक्षम होगी। यह सिस्टम 6 किलोमीटर के दायरे में मौसम की भविष्यवाणी करने की क्षमता रखता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसका सोमवार को उद्घाटन करेंगे। इस पहल के साथ, भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा, जिसके पास इतने हाई रिजॉल्यूशन वाला ग्लोबल वेदर फॉरकास्ट सिस्टम होगा।

IMD To Launch BFS: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) बहुत जल्द एक ऐसी तकनीक अपनाने वाला है जो मौसम की भविष्यवाणी को मोहल्ले के दायरे तक सटीक बता सकता है। यह सिस्टम मौसम बताने के मॉडलों में सबसे विकसित तकनीक है, जिसे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मिटियोरोलॉजी (IITM) पुणे ने बनाया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सोमवार को औपचारिक रूप से इसकी शुरुआत करने वाले हैं।

imd to launch bfs

मौसम की होगी अब और सटीक भविष्यवाणी

1 किलोमीटर तक सटीक अनुमान की तैयारी

इस मॉडल का नाम भारत फॉरकास्टिंग सिस्टम (BFS) दिया गया है। इसके शुरुआत के साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास इतने हाई रिजॉल्यूशन की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली होगी। अब तक IMD सुपर कंप्यूटर की मदद से 12 किलोमीटर के दायरे में मौसम का पूर्वानुमान जारी करता रहा है। अब नए सिस्टम से छह किलोमीटर के दायरे में भी पूर्वानुमान जारी कर सकेगा। मौसम मॉडलर इस रिजॉल्यूशन को 3 किलोमीटर और 1 किलोमीटर तक ठीक-ठीक करने पूर्वानुमान के लिए भी काम कर रहे हैं।

End of Feed